शेखपुरा: प्लस टू हाई स्कूल बरबीघा में इंटर की परीक्षा देने पहुंचा छात्र हुआ लापता बरबीघा में दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट
शेखपुरा से बरबीघा के प्लस टू हाई स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने पहुंचा एक छात्र लापता हो गया। जिसके बाद परिजनों ने बरबीघा थाने में गुमशुदागी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लापता छात्र की पहचान शेखपुरा के देवपुरी के रहने वाले संजय दास के पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गई है। परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं।