शेखपुरा: मुरारपुर गांव से जानलेवा हमला करने सहित अन्य मामलों में फ़रार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
मुरारपुर गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमले एवं शराब के मामले में लंबे अरसे से फ़रार चल रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ़्तार बदमाशों की पहचान मुरारपुर गांव निवासी मौजी राम के पुत्र बिंदो राम और केशो राम के पुत्र बिट्टू राम के रूप में की गई है। दोनों आरोपी कई वर्षों से फ़रार चल रहे थे, दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।