गुरुग्राम: जिले में 5दिनों में महिला थाना पश्चिम,गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा7मनचलो के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करके सिखाया सबक
गुरुग्राम की पुलिस टीम ने दिनांक 16 से 20 मई के दौरान 07 मनचलों *फिरे सिंह, मिंटू बैखा, राजीव कुमार, गौरव, सुमित, चित्रवीर व आकाश को इफ्को चौक, गुरुग्राम के पास से काबू करके उनके खिलाफ नियमानुसार निवारक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए उपरोक्त मनचलों के परिजनों को बुलाया गया। मनचलों के परिजनों की उपस्थिति में उनसे लिखित में माफीनामा लिया गया।