लक्ष्मणगढ़: अलवर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बदमाशों का हमला, ढाई साल की बच्ची समेत 14 लोग घायल
अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव में बुधवार शाम 5 बजे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बदमाशों ने श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। श्रीश्री 1008 महाराज हरचंददास आश्रम में 150 लोग कथा सुन रहे थे, तभी 12-14 हमलावर घुस आए और ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया।