नजीबाबाद: नजीबाबाद पुलिस की सराहनीय पहल, 6 घंटे में कांवड़ियों का खोया मोबाइल ढूंढा
नजीबाबाद पुलिस की सराहनीय पहल, 6 घंटे में ढूंढा कांवड़ियों का खोया मोबाइल।श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान नजीबाबाद पुलिस ने इंसानियत और तत्परता की मिसाल पेश की। हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों का खोया मोबाइल महज 6 घंटे में बरामद कर लिया गया। 11 अगस्त को 9:00बजे जानकारी प्राप्त हुई।