खलीलाबाद: ग्राम जंगल ऊन में सरकारी आवास के लिए जमीन की खोज शुरु, लेखपाल ग्राम प्रधान की मदद से सरकारी जमीन को कर रहे हैं चिन्हित
ग्राम जंगल ऊन, सरकारी आवास के लिए गांव गांव सरकारी जमीन की खोज शुरू। आज दिन रविवार समय सुबह 11:00 बजे खलीलाबाद ब्लाक क्षेत्र ग्राम जंगल उन में लेखपाल ने ग्राम प्रधान की मदद से गांव में सरकारी आवास के लिए सरकारी जमीन को चिन्हित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने बताया कि सरकारी जमीन सरकार का है इस पर किसी तरह का कोई आक्रमण नहीं है ।