संडीला: सण्ड़ीला पुलिस ने चाकू मारकर युवक को घायल करने के आरोपी सहित 3 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया
Sandila, Hardoi | May 23, 2026 22 मई को सण्डीला के ग्राम जामू निवासी रमेश ने थाने पर तहरीर दी थीनकि दिनांक 21 मई की सुबह उनका 14 वर्षीय पुत्र पुत्र शिवा बकरी चराने के लिए खेत में गया था। वहीं पर किसी बात को लेकर गांव निवासी अभियुक्त पंकज मौर्य व तीन अन्य द्वारा शिवा के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी। उसी शाम वादी का पुत्र व भतीजा आयुष गांव के बहार भण्डारे में खाना खाने के लिए गये थे।