ताल: रूपडी में कच्ची सड़क से परेशान लोगों के लिए कांग्रेस के दो नेता भूख हड़ताल पर बैठे, प्रशासन ने लिया संज्ञान
Tal, Ratlam | Sep 3, 2025 कच्ची सड़क से बच्चो को स्कूल जाने मे हो रही परेशानी को लेकर क्षेत्र मे आक्रोश बढ़ गया,बरसात में सड़क कीचड़ और गड्ढो से भर जाती है,जिससे आमजन ओर बच्चों की जान खतरे मे रह कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है कई शिकायतों और आवेदन के बाद इस समस्या को लेकर दो कांग्रेस नेताओं विरम सिंह गुर्जर एवं चंदर बागरी ने भूख हड़ताल शुरू की,क्षेत्र क़े कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे कीचड़ मे।