ताल: बटवाड़िया में शराब पीकर मंदिर आने पर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने किया क्रॉस केस दर्ज
Tal, Ratlam | Aug 31, 2025 देवनारायण मंदिर के सामने गांव बटवाड़िया मे दो पक्षों मे रात विवाद हो गया,दोनों पक्षों ने ताल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाइ है, जिसके अंतर्गत धन्नालाल पिता मांगू लाल निवासी बटवाडिया द्वारा संजू और सोनू दोनो निवासी बटवाडिया पर रिपोर्ट की वही कारू लाल पिता देवजी ने धन्नालाल और विशाल दोनों निवासी बटवारिया के ऊपर शराब पीकर मंदिर मे आने को लेकर मारपीट की रिपोर्ट की।