ब्रेकिग- चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ खुलकर नाराज़गी जताई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका विरोध भारतीय जनता पार्टी से नहीं, बल्कि विधायक सतपाल महाराज की कार्यशैली से है। उनका आरोप है कि इतने वर्षों तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के बावजूद सतपाल महाराज आज भी जमीनी कार्यकर्ताओं को न तो पहचानते हैं और न ही उनके फोन उठाते हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर सतपाल महाराज को उम्मीदवार बनाती है, तो वे उनके टिकट का विरोध करेंगे। उनका कहना है कि पार्टी सर्वोपरि है, लेकिन जनप्रतिनिधि को कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनसे संवाद बनाए रखना चाहिए।
Pauri, Garhwal | Jul 25, 2026