देवरी: देवरी पुलिस ने 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
Deori, Sagar | Mar 13, 2026 देवरी पुलिस को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गुरुवार की शाम 5 बजे बड़ी सफलता हासिल हुई है। दरअसल थाना देवरी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल से अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मीरा ढाबा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों