सांगानेर: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बयान, कहा- सरकार से हर वर्ग परेशान, लोग निकाय चुनाव में सबक सिखाने को तैयार
पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास ने भजनलाल सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते हुए कहा कि सरकार से हर वर्ग परेशान है। लोग निकाय चुनाव में सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है। आज लोगों का रुझान कांग्रेस की ओर दिख रहा है जनता वोट की चोट पर सरकार को जवाब देगी।