हादसे में दो माह की बच्ची समेत तीन घायल, मौके पर पहुंचे टिकैतनगर सीएचसी—मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने लिया संज्ञान
टिकैतनगर। टिकैतनगर से वापस जा रहे बाइक सवारों को पीछे से आ रही कार संख्या UP 32 RV 8755 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार राजा साहब के बाग में जा गिरे। हादसे में दो माह की बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए।
हादसे में दो माह की बच्ची दिव्या के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि रजनी पत्नी अमरचंद के जबड़े में चोट लगी। वहीं दुलारा (55) पत्नी रजनीश के मुंह में चोट बताई गई है।
सूचना मिलते ही टिकैतनगर सीएचसी की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. गौरव सिंह ने गंभीर रूप से घायल दिव्या और रजनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुलारा का उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया तथा सुबह पुनः जांच कराने की सलाह दी गई।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, टक्कर मारने वाले वाहन का चालक कथित रूप से नशे में था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के �