आंदर: हुजहूजीपुर गांव में कृषि विभाग के कर्मियों ने गेंहू की फसल की कराई क्रॉप कटिंग
Andar, Siwan | Apr 20, 2024 खेढाय पंचायत के हुजहूजीपुर गांव में किसान सुनील पाठक के खेत में शनिवार को किसान सलाहकार सह प्रयोगकर्ता जितेंद्र पासवान की देखरेख में 10 मीटर लंबाई एवं 5 मीटर चौडाई में गेंहू की फसल की क्रॉप कटिंग कराकर दौनी कराई गई, जिसका वजन 11 किलो 660 ग्राम पाया गया।इस दौरान अखिलेश बरनवाल समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।