बिलासपुर: भोट थाना क्षेत्र से पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना भोट पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को शनिवार को सुबह 11 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपी को किशनपुर पनचक्की तिराहे के पास से गिरफ्तार किया हैं। इस मामले में पहले ही पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई है।