पाली: ग्राम कलौथरा में तेज आंधी के कारण किसान के घर पर लगा टीन शेड उड़ने से हुआ भारी नुकसान
Pali, Lalitpur | Jun 1, 2026 ग्राम कलौथरा में किसान के घर पर लगा हुआ टीन शेड सोमवार दोपहर के समय आई तेज आंधी के साथ अचानक उड़ कर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। उक्त मामले में किसान ने लगभग 20 से 25 हजार रुपए के नुकसान की आशंका जताई है। उसने संबंधित जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान में लेते हुए उसे आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।