शाहबाद: वनवासी परिषद की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Shahbad, Baran | Oct 31, 2026 केलवाड़ा राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम में सिलोरी धाम के रघुवीर महाराज, थानाधिकारी नरेंद्र सिंह सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। थानाधिकारी ने तीर चलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।