कुचायकोट: बलथरी में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के 33 मामलों में ज़ब्त 2650 लीटर शराब को किया विनष्टीकरण
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के NH27 बलथरी चेकपोस्ट पर 33 शराब तस्करी मामले में जप्त 2650 लीटर शराब को विनिष्टिकरण अपने वरीय अधिकारी अधिकारी के आदेश के आलोक में कर दिया गया। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज बुधवार को दोपहर 3 बजे दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में हुई।