घाटोल: कृषि एवं आदिवासी स्वराज संगठन ने जनहित के दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सौंपे ज्ञापन
घाटोल मे वाग्धारा संस्था द्वारा गठित कृषि एवं आदिवासी स्वराज संगठन ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे जन सुरक्षा एवं किसान हित से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों के नाम घाटोल तहसीलदार और ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। संगठन ने असुरक्षित विद्युत ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा और पशुओं को टीकाकरण की मांग की गई।