गायघाट: गायघाट प्रखंड कार्यालय में प्रमंडलीय आयुक्त सचिव का औचक निरीक्षण, कई अनियमितताएं उजागर
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय का लगातार जांच पड़ताल जारी है। गुरुवार दोपहर तीन बजे तिरहुत प्रमंडलीय आयुक्त का सचिव संदीप शेखर प्रियदर्शी ने सभी विभागों कि जांच पड़ताल की। जांच के दौरान सीएमआर खाद्य गोदाम पर एक गैर व्यक्ति को मौके पर ही उन्होंने पकड़ लिया।