नावकोठी: नावकोठी अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निपटारे के लिए जनता दरबार, दो मामले दर्ज और दो का निष्पादन
नावकोठी अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें दो नए मामले सुनवाई के लिए दर्ज किए गए तथा पूर्व से लंबित मामलों में से दो मामले का निष्पादन किया गया। शेष मामले की सुनवाई कर अगली तारीख दी गई। मौके पर राजस्व कर्मचारी सब इंस्पेक्टर सहित अन्य फरियादी मौजूद थे।