राजापुर: राजापुर के नैनी गुरगौला में शादी का रिश्ता टूटने से युवक और युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कराया शव का पीएम
राजापुर के नैनी गुरगौला में बीते शुक्रवार की रात्रि 9 बजे गांव से बाहर शिव मंदिर में युवती रत्ना पुत्री लल्लू मिश्रा ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। शादी का रिश्ता टूटने और युवक के फांसी लगाने की जानकारी पर रत्ना ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के शव का आज शनिवार की दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय में पीएम कराया है।