बड़ौत: जिवाना में 1 महिला सहित 4 आरोपियों ने एक परिवार पर फावड़े से किया हमला, फावड़ा सहित 2 आरोपी भाई गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 13, 2025 शुक्रवार को रमाला थाने पर मोनू निवासी जिवाना ने तहरीर देकर बताया कि बिल्लू, सत्येंद्र, सचिन व एक महिला ने उसपर व उसके परिजनों पर फावड़े से जानलेवा हमला किया। जिसमें वह बेहोश हो गया। रमाला पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि हत्या का प्रयास मामले में पुलिस ने जिवाना निवासी 2 आरोपी भाई बिल्लू व सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।