मुरैना नगर: मुरैना में मानसून की रफ्तार फिर पड़ी सुस्त,41 दिन में सिर्फ 129.1 मिमी बारिश,पिछले साल से 248.5 मिमी पीछे,जौरा सबसे आगे।
मुरैना जिले में मानसून की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। 11 जुलाई तक औसत 129.1 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो पिछले साल की समान अवधि से 248.5 मिमी कम है।आज शनिवार को जिले में औसतन 3 मिमी वर्षा हुई। जौरा में सबसे ज्यादा 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। कम बारिश से खरीफ फसलों और जलस्तर को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। अब सभी की नजरें अच्छी बारिश पर टिकी हैं।