घोरावल: दुद्धी में शिक्षकों को मिला ‘स्वास्थ्य सुरक्षा कवच’, 30 शिक्षकों को इलाज के लिए बांटे गए कैशलेस कार्ड
गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक संकट से जूझने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। दुद्धी तहसील सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले चरण में दुद्धी, म्योरपुर और बभनी विकासखंड के 30 शिक्षकों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए।