महोबा: उरवारा गांव के ट्यूबवेल ऑपरेटर को 11 साल से नहीं मिला वेतन, डीएम से की गई शिकायत
Mahoba, Mahoba | Jul 5, 2025 ट्यूबवेल ऑपरेटर सुरेश कुमार को 11 साल से वेतन नहीं मिला है। पीड़ित ने शनिवार को तहसील में चल रही डीएम की सुनवाई में लिखित शिकायत देकर वेतन दिलाने की मांग की। सुरेश का कहना है कि ग्राम प्रधान बजट न होने का हवाला देता है, जबकि पंचायत अन्य कार्यों में बजट खर्च कर रही है। वेतन न मिलने से वह आर्थिक तंगी में जीने को मजबूर है।