जन सुनवाई में 59 शिकायतें पहुंचीं, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जन सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतने की भी हिदायत दी।
जन सुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Jun 23, 2026