उज्जैन शहर: मक्सी रोड स्थित उद्योग पुरी फैक्ट्री में युवक फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
मक्सी रोड स्थित उद्योग पुरी की शर्मा टाइल्स फैक्ट्री में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब वहां सात साल से कार्यरत कर्मचारी मंगलेश मालवीय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में सहकर्मी उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद मृतक के भाई महेश मालवीय और अन्य परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए भारी हंगाम