इटारसी: आबकारी कार्यालय में चोरी: चोरों ने ताला तोड़कर ₹55 हजार की शराब चुराई, पुलिस जांच जारी
इटारसी में आबकारी विभाग के कार्यालय में चोरी का मामला शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आबकारी उपनिरीक्षक हेमंत चौकसे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 और 31 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखी विभिन्न प्रकार की आगरी एवं देशी शराब को चुरा ली थी। चोरी हुई शराब की कीमत लगभग 55 हजार रुपए बताई जा रही है।