सिवनी: सिवनी में 4 वर्षीय मासूम बरसाती नाले में बहा, मां ने जान की बाजी लगाई, बच्चा लापता
Seoni, Seoni | Jul 22, 2026 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बुधवार को तेज बारिश के बाद बरसाती नाले के किनारे शौच के दौरान 4 वर्षीय ऋषि यादव का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। बेटे को बचाने के लिए मां भी नाले में कूद गई, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं मासूम ऋषि यादव का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।