मोठ: मोठ थाना क्षेत्र के चेलरा में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: शक में अंधे पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की ली जान
Moth, Jhansi | Apr 20, 2026 झांसी के मोंठ क्षेत्र की रहने वाली 27 वर्षीय धनदेवी की उसके पति हरिओम ने मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी पर शक करता था और इसी को लेकर विवाद चल रहा था। गंभीर हालत में झांसी रेफर की गई धनदेवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।