इटकी: इटकी के बिंधनी गांव में विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं दूर करने का दिया आश्वासन
Itki, Ranchi | Aug 21, 2024 इटकी प्रखंड के बिंधानी गांव में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। विधायक ने कहा है कि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान नहीं होने पर वह जटिल हो जाती है। उन्होंने लोगों को जल्द समस्या के निदान का आश्वासन देते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर मुखिया राजन किस्पोट्टा, अबू माज, सुनील मिंज व अन्य मौजूद थे।