इटकी: विधायक ने बघियाटोली के शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना
Itki, Ranchi | Aug 20, 2024 विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को बघियाटोली पहुंचकर दो बच्चियों की मौत से शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को आर्थिक मदद की। ज्ञात हो कि इटकी थाना क्षेत्र के बघियाटोली गांव में 18 अगस्त को बकरी चराने गई निकेता कुमारी और ज्योति कच्छप की नारीटिकरा स्थित गड्ढे में जमा पानी में डूबने से मौत हो गई थी।