सरधना: बिनोली रोड पर स्थित एक सैलून संचालक पर उस्तरे से हमला कर घायल करने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
सरधना नगर क्षेत्र के-बिनौली रोड स्थित एक सैलून पर शेविंग कराने पहुंचे एक ग्राहक पर कथित रूप से सैलून संचालक ने उस्तरे से हमला कर दिया। हमले में पीड़ीत का गला कट गया और वह घायल अवस्था में वहीं गिर पड़ा वहीं घटना करने के बाद घटना के बाद सालों संचालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने शनिवार 12:30 बजे थाने पहुंचकर नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।