डीग: कांग्रेस में डीग जिलाध्यक्ष बनाने की तैयारी तेज़, एआईसीसी पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर जानी नब्ज
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत भरतपुर जिले से अलग हुए डीग जिले में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। बुधवार को एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री केवल सिंह पठानिया डीग पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर जिले के संगठन की दिशा तय करने को लेकर रायशुमारी की।