डीग: शहर में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, आकर्षक झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान
शहर में मंगलवार की शाम महर्षि वाल्मीकि जयंती पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। वाल्मीकि समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा शाम करीब 5:30 बजे गोवर्धन गेट स्थित वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई।