जबलपुर: छिंदवाड़ा NICU हादसे में जबलपुर रेफर नवजात की मौत, दो की हालत नाजुक; डिप्टी सीएम ने अस्पताल पहुंचकर लिया हाल
छिंदवाड़ा के एक अस्पताल के एसएनसीयू (NICU) में वॉर्मर मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की दुखद घटना के बाद, गंभीर रूप से झुलसे तीन नवजातों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इनमें से एक नवजात ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि शेष दो मासूमों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है। इस दर्दनाक