बहोरीबंद: जिला पंचायत CEO ने बहोरीबंद कार्यालय, विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया भ्रमण, देखी व्यवस्था
समस्त अधिकारी, कर्मचारी सर्वोच्च प्राथमिकता से कार्यालय को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रूप से यथा स्थान पर रखें। उपयोगी एवं आवश्यक अभिलेखों तथा सामग्री को रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित रखने एवं अनुपयोगी सामग्री को विधि सम्मत तरीके से हटाने की कार्रवाई करें। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर यथोचित निराकरण करें