वाराणसी में थानाध्यक्ष को पब्लिक ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Sadar, Varanasi | Nov 23, 2024 वाराणसी में शनिवार शाम SO को भीड़ ने कार से खींचकर जमकर पीटा। वह कहते रहे कि मैं थानाध्यक्ष हूं। छोड़ देने की गुहार लगाते रहे। लेकिन किसी ने एक ना सुनी। भीड़ उन्हें पीटती रही। घटना शनिवार शाम राजातालाब के हरहुआ तिराहे की है। घटना के समय वह सादी वर्दी में परिवार के साथ जा रहे थे। तभी उनकी कार से ऑटो में टक्कर लग गई। घटना में ऑटो ड्राइवर घायल हो गया।