महाराष्ट्र की जीत और उपचुनाव में मिली सफलता को लेकर काशी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Sadar, Varanasi | Nov 23, 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए को रुझानों में पूर्ण बहुमत की सरकार एवं यूपी के उपचुनाव में बीजेपी को मिली सफलता को लेकर काशी में जश्न मनाया गया। इस दौरान काशी के अधिवक्ता समाज एवं मुस्लिम बन्धुओं ने जिलामुख्यालय पर शनिवार 3 बजे आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया।