महाराष्ट्र और यूपी उपचुनाव में मिली सफलता को लेकर BJP ने काशी में मनाया जश्न, प्रियंका और अखिलेश पर साधा निशाना
Sadar, Varanasi | Nov 23, 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार एवं यूपी के उपचुनाव में बीजेपी को 9 सीटों में से 7 पर मिली जीत को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखें। इस दौरान सिगरा स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार शाम 4 बजे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ढोल नगाड़ों की धुन पर डांस कर जश्न मनाया।