बागपत: फरार आरोपितों ने मुकदमा वापस न लेने पर दी धमकी, निवाड़ा के पीड़ित ने SP से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
कोतवाली बागपत क्षेत्र के निवाड़ा गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि गत 25 मार्च की देर शाम पथराव करते हुए परिवार पर कुछ व्यक्तियों ने लाठी-डंडे से हमला किया था। इतना ही नहीं आरोपितों ने उन पर ट्रैक्टर भी चढ़ाया था। दो महिला समेत नौ सदस्य घायल हो गए थे। उन्होंने कोतवाली पर तहरीर देकर पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।