शाजापुर: पचोर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर:पचोर के समीप पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी। घायल की पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि पचोर निवासी निर्मल रोड क्रॉस कर रहा था इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए निर्मल को घायल कर दिया जिसको परिजन उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसका उपचार जारी है।