शाजापुर: शहर में शांतिपूर्ण निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे तैनात रहे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
शहर में मुस्लिम समाज जनों का ईद मिलादुन्नबी निकलने वाला जुलूस पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सुरक्षा व्यवस्था के चलते बेहद शांतिपूर्ण निकला जिस पर पुलिस और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली बता दें आपको बादशाही रोड स्थित शाही जामा मस्जिद में कुरआन ख्वानी के बाद ईद की मुबारकबाद के साथ ही जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज जन शामिल हुए।