शाजापुर: ज्ञापन लेने नहीं आई कलेक्टर तो नाराज किसानों ने शाजापुर में एबी रोड पर किया चक्का जाम, समझाइश के बाद हटे
शाजापुर में सोमवार को भारतीय किसान संघ द्वारा रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन लेने के लिए कलेक्टर नहीं आई तो प्रदर्शन में शामिल कई किसान नाराज हो गए। जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बनी। कुछ नाराज किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने एबी रोड पर पहुंच गए और चक्का जाम कर दिया।