शाजापुर: सोयाबीन के भाव बढ़ाने की मांग को लेकर शाजापुर में भारतीय किसान संघ ने निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शाजापुर में भारतीय किसान संघ द्वारा वाहन रैली निकाली गई। इसके बाद बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और सदस्य व किसान शाजापुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां पर एसडीएम मनीषा वास्कले को ज्ञापन सोपा गया। रैली के पहले टंकी चौराहा स्थित मंडी में सभा का आयोजन हुआ जिसे भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना सहित अन्य ने संबोधित किया।