शाजापुर: टुकराना में अज्ञात लोगों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, अनुयायियों ने की कार्रवाई की मांग
सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम टुकराना में अज्ञात लोगों द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। जैसे ही यह जानकारी बाबा साहब के अनुयायियों को लगी तो मौके पर वह लोग पहुंचे। अनुयायियों ने घटना को लेकर आक्रोश जाहिर किया। जिस पर सुनेरा थाना टीआई गोपाल निगवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।