पलामू के बर्खास्त 251 अनुसेवकों ने समायोजन की मांग को लेकर दूसरे दिन भी गुरूवार शाम 4 बजे तक समाहरणालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। समायोजन के साथ साथ सर्वाेच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने की अपील की। मांगो को पूरा नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इच्छा मृत्यु की भी मांग की।