मेदिनीनगर (डालटनगंज): वार्ड 13 जेलहाता रेलवे लाइन किनारे नाली की निकासी तीन साल से बंद, बारिश होने पर घरों में कैद हो जाते हैं लोग #jansamasya
मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 13 के जेलहाता रेलवे लाइन किनारे नाली की निकासी तीन साल से बंद है। बारिश होने पर मुहल्लेवासी घरों में कैद होकर रह जाते हैं। इस समस्या का निदान ना तो नगर निगम कर पा रहा है और ना ही स्थिति पैदा करने वाली रेलवे। मोहल्लेवासी लगातार गुहार लगाकर थक गए हैं। मोहल्ले में बनी पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई और गड्ढा बना हुआ है।