मेदिनीनगर (डालटनगंज): भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर मेदिनीनगर इस्कॉन कार्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस की गई, 27 जून को निकलेगी भव्य रथ यात्रा
मेदिनीनगर के पुलिस लाइन रोड स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें आगामी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस वर्ष यह ऐतिहासिक और धार्मिक यात्रा 27 जून को दोपहर 1 बजे शुरू होगी। प्रेस वार्ता में बताया गया कि रथ यात्रा का शुभारंभ इस्कॉन मंदिर परिसर से होगा, जो साहित्य समाज चौक, छह मुहान चौक, सदीक चौक